SUPAUL NEWS:-सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात: चाचा ने 7 वर्षीय भतीजी की कुदाल से हत्या, आरोपी गिरफ्तार - Bihar City News

Breaking News

Friday, July 10, 2026

SUPAUL NEWS:-सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात: चाचा ने 7 वर्षीय भतीजी की कुदाल से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    संवाददाता/सनातन कुमार 

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र के परसरमा गांव (वार्ड संख्या-8) में गुरुवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य घटना सामने आई। एक सनकी युवक ने अपने ही सगे भाई की सात वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंभू साह अपनी पुत्री प्रीति और बेटे के साथ गांव से दूध लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका चचेरा भाई राजू साह हाथ में कुदाल लेकर पहुंचा और मासूम प्रीति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने घर में छिप गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और आरोपी राजू साह को गिरफ्तार कर लिया।
मृतका के पिता शंभू साह ने बताया कि आरोपी पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट कर चुका था और पुरानी रंजिश के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
शुक्रवार को कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने घटनास्थल और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना को अत्यंत जघन्य बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।