SAHARSA NEWS:- पालीटेक्निक परीक्षा मे सफलता पर साक्षी कुमारी सम्मानित,बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने किया सम्मानित। - Bihar City News

Breaking News

Friday, July 10, 2026

SAHARSA NEWS:- पालीटेक्निक परीक्षा मे सफलता पर साक्षी कुमारी सम्मानित,बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने किया सम्मानित।

    संवाददाता/सनातन कुमार 

सहरसा।किशनपुर पंचायत के पूर्व सरपंच पूनम देवी,पति विद्यानंद दास की पुत्री परफेक्ट च्वाइस कोचिंग की छात्रा साक्षी कुमारी ने पॉलीटेक्निक परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बिहार विधानसभा के उप सभापति नरेंद्र नारायण यादव ने साक्षी कुमारी को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सुरमाहा गांव की रहने वाली साक्षी कुमारी की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे गांव की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए साक्षी एवं उनके परिवार को बधाई दी।
इस अवसर पर उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।