सहरसा जिले के पस्तपार थाना पुलिस ने डीआईयू टीम के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक सीएनजी तीन-चक्का ऑटो से लगभग 128 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
बरामद शराब में इम्पेरियल ब्लू 750 एमएल की 7 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड 750 एमएल की 69 बोतल, रॉयल स्टैग की 41 बोतल तथा ऑफिसर चॉइस फ्रूटी 180 एमएल के 228 पीस शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवनीत कुमार (पिता- शचेंद्र यादव) एवं सुलेंद्र यादव (पिता- स्वर्गीय रामधारी यादव), दोनों निवासी महेशपुर सीमा, थाना एवं जिला मधेपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।