SAHARSA NEWS:- दो भाइयों के इकलौते पुत्रों की मौत से मातम, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस - Bihar City News

Breaking News

Thursday, July 9, 2026

SAHARSA NEWS:- दो भाइयों के इकलौते पुत्रों की मौत से मातम, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

    सहरसा/पतरघट | संवाददाता: सनातन कुमार

           सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड में हाल ही में हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों के इकलौते पुत्रों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के बाद मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने रविवार को शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सांसद सबसे पहले जदयू पतरघट प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए स्वर्गीय ओम साह एवं स्वर्गीय प्रिंस साह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मार्मिक घटना में दोनों दिवंगत युवकों का अंतिम संस्कार उनकी बेटियों द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। सांसद ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इसके बाद सांसद पतरघट प्रखंड के जम्हरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अरुण कुमार सिंह की माताजी स्वर्गीय बुची देवी तथा सुमन कुमार सिंह के पिताजी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सचेंद्र सिंह के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं।
इस दौरान सोनवर्षा सांसद प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह सहित छतरी यादव, जवाहर यादव, इंदु सिंह, शंभु सिंह, अमर यादव, शैलेंद्र शेखर, अजय कुमार सिंह, चंद्रकिशोर यादव, विकास सिंह, रंजन सिंह, राजन सिंह, सतीश कुमार 'चिक्कू', सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अनुग्रह सिंह, रवि कुमार, माधव सिंह, चंद्रिका साह, अभिषेक रिक्की उर्फ बाबू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।