SAHARSA NEWS :-105 वर्षिय स्वतंत्रता सेनानी सचेन्दर नारायण सिंह का निधन। - Bihar City News

Breaking News

Sunday, July 5, 2026

SAHARSA NEWS :-105 वर्षिय स्वतंत्रता सेनानी सचेन्दर नारायण सिंह का निधन।

     ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

पतरघट के जम्हरा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी सचेंद्र नारायण सिंह का 105 वर्ष की आयु में निधन
पतरघट (सहरसा): पतरघट प्रखंड के जम्हरा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी सचेंद्र नारायण सिंह का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ अखिल भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार महासंघ के अध्यक्ष रहे। तथा समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए भी जाने जाते थे।
उनके निधन पर परिजनों, ग्रामीणों एवं विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को खो दिया है।
अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।