PURNIA NEWS:- बनमनखी में देह व्यापार के ठिकानों पर पुलिस का छापा, तीन नाबालिग मुक्त, आठ आरोपी गिरफ्तारl - Bihar City News

Breaking News

Wednesday, July 15, 2026

PURNIA NEWS:- बनमनखी में देह व्यापार के ठिकानों पर पुलिस का छापा, तीन नाबालिग मुक्त, आठ आरोपी गिरफ्तारl

     संवाददाता/सनातन कुमार 

पूर्णिया/बनमनखी: बनमनखी अनुमंडल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के कथित ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में तीन नाबालिगों को मुक्त कराया गया, जबकि आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बनमनखी के एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संबंधित ठिकानों की तलाशी ली और आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। मुक्त कराई गई नाबालिगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित संरक्षण में भेजा गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।