PATNA:- पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद खुली रेलवे की निंद , परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें - Bihar City News

Breaking News

Sunday, June 14, 2026

PATNA:- पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद खुली रेलवे की निंद , परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

    संवाददाता/हरिनंदन कुमार 

PATNA बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बीती रात परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्रों द्वारा किए गए भारी हंगामे और ट्रेन रोकने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. इस स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने परीक्षार्थियों की सुविधा और स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को संभालने के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. शुरुआत में रेलवे ने सिर्फ दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की थी, लेकिन अब छात्रों की भारी तादाद और सुरक्षा इंतजामों को ध्यान में रखते हुए कुल 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया गया है.सीमांचल एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
हाजीपुर ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने इस बड़े फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि कल रात बिहार आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की भारी भीड़ पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमा थी. इसी दौरान सीमांचल एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया और करीब 200 उपद्रवी तत्वों ने वहां माहौल खराब करने की कोशिश की, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

जब स्थिति बिगड़ने लगी तो पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिसके जवाब में इन असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. सीपीआरओ ने साफ किया है कि हुड़दंग करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और पुलिस उनसे बेहद सख्ती से 
निपट रही है.दानापुर से 10 और समस्तीपुर रेल मंडल से 

खुलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
रेलवे द्वारा तैयार किए गए नए रोडमैप के अनुसार, इन 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन बिहार के अलग-अलग रेल मंडलों से किया जाएगा ताकि किसी एक स्टेशन पर यात्रियों का ज्यादा दबाव न बढ़े. इसके तहत दानापुर रेल मंडल से 10 विशेष ट्रेनें और समस्तीपुर रेल मंडल से कुल 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, जो बिहार के अलग-अलग रूटों और जिलों को आपस में जोड़ेंगी.

इन सभी ट्रेनों के समय और रूट का पूरा शेड्यूल सोशल मीडिया के जरिए लगातार शेयर किया जा रहा है ताकि आम परीक्षार्थियों को अपने घर लौटने में कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों ने आम छात्रों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल इन्हीं स्पेशल ट्रेनों से सफर करने की अपील की है.