Sitamarhi khabar:भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपति जमा करने के आरोप में सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कृष्णा राम को निलंबित कर दिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग ने विभागीय सूचना के बाद यह कार्रवाई की है. अधिकारियों के अनुसार, BDO पर लगभग 79 लाख 56 रुपये की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप लगा है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ जांच चल रही थी.
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज शिकायत से हुई थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कृष्णा राम के खिलाफ आय से अधिक संपति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था. इसके बाद निगरानी विभाग ने उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े सबूत जुटाए थे।
लगभग 3 महीने पहले हुई इस कार्रवाई ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दी थी. जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और रिपोर्ट को विभागीय स्तर पर समीक्षा के लिए भेजा गया था. समीक्षा के दौरान आरोपों को गंभीर माना गया, जिसके बाद ग्रामीण विकास विभाग ने बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का निर्णय लिया.
ग्रामीण विकास विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है. विभागीय अधिकरियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच रिपोर्ट के अधार पर आगे की कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.