PURNIA NEWS:- पूर्णिया में घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या,भोज से लौटने के बाद हुई वारदात। - Bihar City News

Breaking News

Wednesday, May 13, 2026

PURNIA NEWS:- पूर्णिया में घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या,भोज से लौटने के बाद हुई वारदात।

     ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

   भवानीपुर के पंडित बासा में 55 वर्षीय किसान लूरी मंडल की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके से एक हेलमेट मिला है। घटना तब हुई जब परिवार भोज से लौटकर सो रहा था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत पंडित बासा गांव में मंगलवार देर रात की है। बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे किसान को सिर में गोली मार दी। वारदात रात करीब एक बजे हुई, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। इस दुस्साहसिक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई
मृतक की पहचान ईश्वर मंडल के 55 वर्षीय पुत्र लूरी मंडल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही पूरा परिवार गांव में आयोजित एक भोज से लौटकर घर आया था। भोजन करने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सो गए थे।

मृतक की पत्नी उषा देवी ने बताया कि रात में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। जब उन्होंने देखा तो उनके पति बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों के अनुसार, घर में जाफरी (बांस या लकड़ी की जाली) का दरवाजा लगा हुआ था, जिसे पार कर अज्ञात हमलावर घर के अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।