MUZAFFARPUR NEWS:-मिठनपुरा में अवैध जुआ, सट्टा संचालित करने वाला गैंग पकड़ा:3.25 लाख कैश और 14 मोबाइल बरामद, 8 अलग-अलग थानों के रहने वाले 14 गिरफ्तार - Bihar City News

Breaking News

Wednesday, May 27, 2026

MUZAFFARPUR NEWS:-मिठनपुरा में अवैध जुआ, सट्टा संचालित करने वाला गैंग पकड़ा:3.25 लाख कैश और 14 मोबाइल बरामद, 8 अलग-अलग थानों के रहने वाले 14 गिरफ्तार


Muzaffarpur News पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा खेलने व संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चकबासू मोहल्ला में छापेमारी कर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 3 लाख 25 हजार 200 रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन और ताश के 12 बंडल बरामद किए हैं।

  1. मिठनपुरा के चकबासू में जुआ अड्डे का भंडाफोड़।

  2. पुलिस ने 14 जुआरियों को मौके से किया गिरफ्तार।

  3. छापेमारी में 3.25 लाख रुपये नकद बरामद।


पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा संचालन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिठनपुरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि चकबासू मोहल्ला में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा था और बड़े स्तर पर इसका संचालन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद किए गए सामान
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी जब्त की है। बरामदगी में नगद : 3,25,200 रुपये, मोबाइल फोन : 14, ताश के पत्ते : 12 बंडल किय गए हैं।

कई थाना क्षेत्रों के आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों में काजी मोहम्मदपुर, तुर्की, नगर, सिकंदरपुर, अहियापुर, कांटी, मेहसी और मधुबन थाना क्षेत्र के आरोपी शामिल बताए गए हैं।

प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितने दिनों से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।