सं सू, सहरसा पतरघट /पस्तपार थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में अरमोद कुमार ने योगदान लिया। योगदान के बाद नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आमजनों के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम किया जाएगा। योगदान लेने के साथ ही उन्होंने थाना में पूर्व से पदस्थापित पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी ली। जहां बताया गया कि थाना का लंबा क्षेत्रफल है। यह थाना मधेपुरा सीमावर्ती जिले से घिरा हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों के बारे में भी जानकारी ली। वहीं पदभार संभालने के साथ ही अरमोद कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही थाना क्षेत्र में शासन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना तथा महिला उत्पीड़न पर विशेष नजर, गरीब व असहाय लोगों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल होगा। उन्होंने अपने कार्यालयकर्मियों से काम के प्रति समर्पित रहने एवं कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की बात कही है।
ब्यूरो रिपोर्ट/ सनातन कुमार