Saharsa News:- सहरसा के जज का वाहन दुर्घटनाग्रस्त चालक व अंगरक्षक घायल। - Bihar City News

Breaking News

Tuesday, November 26, 2024

Saharsa News:- सहरसा के जज का वाहन दुर्घटनाग्रस्त चालक व अंगरक्षक घायल।

.   संवाद सूत्र/सनातन कुमार
  
    गया के बिपार्ड में संचालित दो दिवसीय प्रशिक्षण में हिस्सा लेने आए सहरसा के जिला जज गोपाल जी का सरकारी वाहन सोमवार की सुबह गया-बोधगया एयरपोर्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक एवं जिला जज का अंगरक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वाहन चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
क्या है मामला? : सहरसा के जिला जज गोपाल जी गया के बिपार्ड में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए गया आए थे। रविवार को प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वे बोधगया इम्पीरियल होटल में रात्रि विश्राम के लिए चले गए थे। सोमवार की सुबह उन्हें गया से वापस सहरसा के लिए निकलना था। जिला जज के वाहन चालक व अंगरक्षक के ठहरने के लिए प्रशासन द्वारा बिपार्ड में ही व्यवस्था की गई थी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिपार्ड से उनका वाहन चालक महेंद्र शाह व अंगरक्षक सुदर्शन सिंह वाहन से जिला को रिसीव करने इम्पीरियल होटल जा रहा था। इसी दौरान गया एयरपोर्ट के समीप वाहन चालक ने पहले से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में वाहन चालक महेंद्र शाह व जिला जज का अंगरक्षक सुदर्शन सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल वाहन चालक महेंद्र शाह के सीने में कई फ्रैक्चर आए हैं। साथ ही कई अन्य हिस्सों में भी चोट है। फिलहाल में अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अंडर अब्जर्वेशन रखा गया है। वहीं दूसरी ओर जिला जज के अंगरक्षक सुदर्शन सिंह की स्थिति खतरे से बाहर है।