सलखुआ/सहरसा: सलखुआ प्रखंड से जिला परिषद सदस्य श्री अनिल भगत की पुत्री रानी कुमारी का पंजाब के मोहाली में अचानक निधन हो जाने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जाता है कि रानी कुमारी मोहाली के शनि इंक्लेव स्थित टीडीए बिजनेस सेंटर में कार्यरत थीं। उनका निधन खड़क पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।