UP/BIHAR NEWS:-यूपी STF ने बिहार के कुख्यात बदमाश ललन सिंह को मार गिराया, 2 दरोगा समेत 7 हत्याओं में था वांटेड - Bihar City News

Breaking News

Monday, June 22, 2026

UP/BIHAR NEWS:-यूपी STF ने बिहार के कुख्यात बदमाश ललन सिंह को मार गिराया, 2 दरोगा समेत 7 हत्याओं में था वांटेड


सहारनपुर में यूपी STF ने बिहार के कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन को एनकाउंटर में मार गिराया। ललन पर बिहार और यूपी में दो दरोगा, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत 7 लोगों की हत्या, डकैती, कैश वैन लूट और कई संगीन अपराधों के मामले दर्ज थे। उस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे ASP लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में STF टीम -नकुड़ रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह को गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल ललन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो भाई पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके थे

पुलिस के मुताबिक ललन के दो भाई रजनीश उर्फ बऊआ सिंह और मनीष सिंह चार साल पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। उस मुठभेड़ में ललन किसी तरह बचकर फरार हो गया था। तीनों भाई मिलकर कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।

ललन बिहार के जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित नंदगोलवा गांव का निवासी था। उसके पिता शिव शंकर सिंह किसान हैं। परिवार में पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें चार भाई—ललन, रजनीश, मनीष और बबुआ—अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे। तीन भाई एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, जबकि बबुआ फिलहाल जेल में बंद है।

गैंग बनाकर करते थे लूट और हत्या

सूत्रों के अनुसार रजनीश ने वर्ष 2016 में के पीओ की परीक्षा पास की थी, लेकिन अंतिम मेरिट में नाम नहीं आने के बाद अपराध की दुनिया में उतर गया। बाद में उसने अपने भाइयों मनीष और ललन के साथ गैंग बना लिया।

यह गैंग बिहार और उत्तर प्रदेश में बैंक लूट, कैश वैन लूट, हत्या और पुलिसकर्मियों पर हमले जैसी वारदातों के लिए कुख्यात था।

वाराणसी में दरोगा को गोली मारकर लूटी थी सरकारी पिस्टल

8 नवंबर 2022 को ललन और उसके दोनों भाइयों ने में तैनात दरोगा अजय यादव को गोली मार दी थी। बदमाश सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए थे।

हालांकि 21 नवंबर 2022 को वाराणसी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में रजनीश और मनीष मारे गए, लेकिन ललन भागने में सफल रहा।

पटना कोर्ट से फरार होकर वाराणसी में छिपा था

तीनों भाइयों पर 6 मार्च 2017 को के बेलछी क्षेत्र में शाखा से दिनदहाड़े 60 लाख रुपये लूटने का आरोप था। इस दौरान बैंक गार्ड, चालक समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।

9 सितंबर 2022 को तीनों भाई पटना की बाढ़ जिला अदालत के टॉयलेट की दीवार तोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद वे वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में छिपे हुए थे।

लंबी क्राइम हिस्ट्री वाला अपराधी था ललन

ललन सिंह पर वर्ष 2016 से 2023 के बीच हत्या, लूट, पुलिस पर हमला, सरकारी हथियार लूटने और फरारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हुए। बिहार और यूपी पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

यूपी STF की इस कार्रवाई के बाद एक लंबे समय से फरार और कुख्यात अपराधी का अंत हो गया। हालांकि उसका फरार साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।