SAHARSA NEWS:- सहरसा पुलिस केंद्र में एसपी ने मंगलवार को पुलिस सभा का आयोजन किया. - Bihar City News

Breaking News

Tuesday, June 30, 2026

SAHARSA NEWS:- सहरसा पुलिस केंद्र में एसपी ने मंगलवार को पुलिस सभा का आयोजन किया.

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

सहरसा। एसपी विक्रम सिहाग ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. पुलिस केंद्र में एसपी विक्रम सिहाग ने पुलिस सभा का आयोजन किया. सिपाहियों ने आवास की व्यवस्था, कैंटीन की समस्या, संसाधनों की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों को एसपी के समक्ष रखा. एसपी ने सभी समस्याओं को बारी-बारी से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. पुलिसकर्मियों की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. सभा के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही.