SAHARSA NEWS:-सहरसा पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं। - Bihar City News

Breaking News

Thursday, June 18, 2026

SAHARSA NEWS:-सहरसा पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं।

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

    सहरसा पुलिस अधीक्षक महदोय ने गुरुवार को संवाद-समाधान, कार्यक्रम का आयोजन किया । उक्त कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई/त्वरित निष्पादन/प्रभावी समाधान हेतु सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं। ‘‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक महदोय के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, प्रमाण पत्र निर्गत करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, जनसुविधाओं एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश देते कहा कि सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही शीघ्रता से हो। इसके लिए सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, ताकि लोगों को कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें समय पर न्याय एवं सुविधाएं मिल सकें।

जनसुनवाई कार्यक्रम के साथ-साथ अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।