SAHARSA NEWS सहरसा के रानी बाग में कछुआ गति से बन रहा ROB, कब मिलेगी जाम से मुक्ति? लोगों ने की गुहार- DM सर प्लीज जल्दी बनवा देंl - Bihar City News

Breaking News

Monday, June 29, 2026

SAHARSA NEWS सहरसा के रानी बाग में कछुआ गति से बन रहा ROB, कब मिलेगी जाम से मुक्ति? लोगों ने की गुहार- DM सर प्लीज जल्दी बनवा देंl

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

सोनवर्षा राज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच-107 पर स्थित रानी बाग इलाके में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन नासूर बनती जा रही है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना घंटों रेंगना पड़ रहा है। खासकर रानी बाग स्थित रेलवे समपार फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ता है।एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंस रहीं रोज
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेलवे फाटक गिरते ही हाईवे पर ट्रकों, बसों, ऑटो और बाइकों की किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती हैं। इस महाजाम के कारण स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों, ड्यूटी पर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और गंभीर मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति इतनी भयावह है कि कई बार जीवन-मौत से जूझ रहे मरीजों की एंबुलेंस भी घंटों फंसी रहती है।शायद ही कोई दिन गुजरता हो जो जाम न लगे
ग्रामीणों का कहना है कि शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो, जब रानी बाग में लोगों को इस नारकीय स्थिति का सामना न करना पड़े। हर दिन लोगों को एक से दो घंटे तक चिलचिलाती धूप और धूल के बीच फंसे रहना पड़ता है। इस मुख्य मार्ग के जाम होने से इसका सीधा असर आसपास की संपर्क सड़कों पर भी पड़ता है, जिससे पूरे क्षेत्र का ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह ठप हो जाता है।