MUZAFFARPUR NEWS:मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी में तलवार घुमाकर करतब दिखाना सब इंस्पेक्टर मो. मुस्तकीम खान को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की।
वर्दी में तलवारों से दिखाया करतब
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान बनाया गया था। वीडियो में सब इंस्पेक्टर मो. मुस्तकीम खान पुलिस वर्दी में दो हाथों से तलवार घुमाते हुए करतब दिखाते नजर आ रहे हैं।
जुलूस के दौरान उनके इस प्रदर्शन को वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।
SSP ने लिया संज्ञान, SI को किया लाइन क्लोज
वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है।