RANCHI NEWS:- RSS कार्यालय पर हमला के आरोपियों का सामने आया आतंकी कनेक्शन, लोहरदगा के हैं रहने वाले - Bihar City News

Breaking News

Thursday, June 18, 2026

RANCHI NEWS:- RSS कार्यालय पर हमला के आरोपियों का सामने आया आतंकी कनेक्शन, लोहरदगा के हैं रहने वाले

   ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

मंगलवार की रात 12.20 बजे रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमला मामले के आरोपी सैफ अंसारी सहित दोनों आरोपियों का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. दरअसल, घटना के बाद फरार हो रहे दोनों को गुरुवार की देर रात पुलिस ने कोडरमा में ट्रेन से गिरफ्तार किया था. वो बाहर भागने की कोशिश में थे. दोनों लोहरदगा के रहने वाले बताये जाते हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें रांची के कोतवाली थाना में रख कर पूछताछ कर रही थी. इसी बीच आज दिन के 12 बजे वो हाजत से भाग निकले. उनके भागने की सूचना के बाद पुलिस ने पूरे जिले की नाकेबंदी की. इसी बीच मांडर टोल प्लाजा पर पुलिस ने एक बस से उन्हें पकड़ा. इसी बीच वो भागने लगे. भागने के क्रम में उनलोगों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी. इस क्रम में उनमें से एक को गोली लगी, जिसे पुलिस सुरक्षा में रिम्स में भर्ती कराया गया है.हमले का वीडियो भेजा था विदेश
जानकारी के अनुसार आरएसएस कार्यालय पर हमला के बाद घटना का वीडियो बना कर दोनों आरोपियों ने उसे पाकिस्तान भेजा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों का आतंकी कनेक्शन है. इसी आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है.