SAHARSA NEWS:- पस्तपार थाना में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक - Bihar City News

Breaking News

Tuesday, May 26, 2026

SAHARSA NEWS:- पस्तपार थाना में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

     

 SAHARSA/पस्तपार थाना में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पस्तपार थानाध्यक्ष विजय पासवान ने की. इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान सामाजिक समरसता और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की मंशा रखने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी. उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की आईटी सेल और विशेष टीम पैनी नजर रख रही है. अफवाह फैलाने वालों पर सीधे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका साझा करते हुए बताया कि बकरीद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों के इर्द-गिर्द पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी. पुलिस की गश्ती टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगी ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घट सके. थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.