PATNA NEWS :- सुबह सुबह पटना में कैश वैन लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, दो अपराधी गिरफ्तार, खाकी के एक्शन से हड़कंप - Bihar City News

Breaking News

Tuesday, May 26, 2026

PATNA NEWS :- सुबह सुबह पटना में कैश वैन लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, दो अपराधी गिरफ्तार, खाकी के एक्शन से हड़कंप

   ब्यूरो रिपोर्ट/हरिनंदन कुमार 

     पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की छूट दी है। इसी क्रम में पटना पुलिस की ओर से जारी ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बुधवार सुबह दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया। इस दौरान अपराधियों ने गोलीबारी करते हुए भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे धर दबोचा। इसके साथ ही दूसरे अपराधी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

लूट कांड और कई संगीन वारदातों में शामिल बदमाश गिरफ्तार

दरअसल, पटना के मसौढ़ी इलाके में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा की तर्ज पर जबरदस्त घेराबंदी करते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। जिसमें दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान अजय पासवान के रूप में हुई है, जिसके पैर में गोली लगी है। वहीं उसका साथी अजय यादव भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। दोनों अपराधियों पर लूट, छिनतई और कई संगीन वारदातों के दर्जनों मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की थी कोशिश

सूत्रों के मुताबिक ये दोनों बदमाश पिछले दो दिनों से मसौढ़ी इलाके में सोना कारोबारियों की रेकी कर रहे थे। पुलिस को शक है कि ये किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इतना ही नहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हाल ही में गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई कैश वैन लूटकांड में भी इन अपराधियों की भूमिका रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को इनकी मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जवाबी एक्शन लेते हुए अजय पासवान के पैर में गोली मार दी।