PATNA NEWS:- पटना में आज बिजली रहेगी गुल, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम। - Bihar City News

Breaking News

Thursday, May 7, 2026

PATNA NEWS:- पटना में आज बिजली रहेगी गुल, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम।

    ब्यूरो रिपोर्ट 

Bihar News: आज पटना में छह फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी, जिससे कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली नहीं होगी।

कोठवां फीडर से बुडको कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कश्यप ग्रीन सिटी, कोठवां, रामचंद्र नगर और कोठवां बगीचा इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मित्रमंडल फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कल्याणी कॉलोनी, सौरभ एन्क्लेव, वशिष्ठ कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।

वहीं, विजय नगर फीडर से सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आदर्श कॉलोनी, मेरिडियन ग्रीन अपार्टमेंट, नित्य बाग कॉलोनी और वीणा बिहार अपार्टमेंट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

तुरंत बहाल होगी आपूर्ति
पेसू ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे तय समय के अनुसार अपनी दिनचर्या की योजना बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
पटना के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम।
Bihar News: आज पटना में छह फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी, जिससे कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली नहीं होगी।

संवाददाता, पटना। शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को छह फीडरों से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

पटना इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई यूनिट (पेसू) के अनुसार शिवपुरी पार्क फीडर से सुबह आठ बजे से 10 बजे तक प्रोजेक्ट कार्य के कारण पूर्वी भिखाचक, पश्चिमी भिखाचक और विष्णुपुरी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

वहीं, तेजप्रताप नगर फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तेजप्रताप नगर और वृंदावन क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। सगुना फीडर से 11 केवी प्रोजेक्ट कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रियदर्शी नगर, डीपीएस मोड़, सगुना मोड़, मंगलम कालोनी और सुधा बूथ क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।