KISHANHANJ NEWS:-किशनगंज में नशे में धुत युवक गिरफ्तार, KTM बाइक, विदेशी शराब और एक लाख से अधिक नकद बरामद - Bihar City News

Breaking News

Sunday, May 17, 2026

KISHANHANJ NEWS:-किशनगंज में नशे में धुत युवक गिरफ्तार, KTM बाइक, विदेशी शराब और एक लाख से अधिक नकद बरामद

किशनगंज: जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात गश्ती अभियान के दौरान एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। युवक के पास से विदेशी शराब की बोतल, बिना नंबर की केटीएम मोटरसाइकिल, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर निवासी 27 वर्षीय फराज, पिता जाकिर अंसारी के रूप में हुई है।
गश्ती के दौरान पुलिस को हुआ शक

जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन के निर्देश पर पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चरखाकाटी आमबागान के पास पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा।
पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो वह अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली।

तलाशी में शराब, नकदी और मोबाइल बरामद
तलाशी के दौरान युवक के पास से 180 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब, 1 लाख 1 हजार 765 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इसके अलावा मौके से एक केटीएम मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। बाइक के कागजात की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान में पोठिया थाना के सब-इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ मद्यनिषेध कानून सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।