KISHANGANJ NEWS:-किशनगंज में बाइक चोरी करने वाले बदमाशों की तस्वीर जारी, पहचान बताने की अपील। - Bihar City News

Breaking News

Sunday, May 10, 2026

KISHANGANJ NEWS:-किशनगंज में बाइक चोरी करने वाले बदमाशों की तस्वीर जारी, पहचान बताने की अपील।

    

किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक के पास एक शोरूम के समीप हुई बाइक चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की तस्वीर किशनगंज पुलिस ने रविवार को जारी की है। पुलिस ने शहर के जिम्मेदार नागरिकों से बदमाशों की पहचान करने में सहयोग की अपील की है।

पुलिस की ओर से कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति तस्वीर में दिख रहे युवकों की पहचान करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

जारी सीसीटीवी तस्वीर में दो युवक एक पल्सर बाइक पर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

मामले में बुधवार को सदर थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित मारूफ आलम मंगलवार को अपनी बाइक लेकर पश्चिमपाली चौक स्थित एक शोरूम पहुंचे थे। उन्होंने बाइक शोरूम के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर देखा कि बाइक अपने स्थान से गायब थी।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें संदिग्ध युवकों की तस्वीर सामने आई। पुलिस अब तस्वीर के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी हुई है।