SAHARSA: चार घंटे में हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, - Bihar City News

Breaking News

Saturday, September 13, 2025

SAHARSA: चार घंटे में हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार,

     ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद में कल दोपहर में लगभग दो बजे में गोलीबारी की घटनाएं हुई थी जहां घटना स्थल पर साईबर डीएसपी अजीत कुमार, सहरसा सदर डीएसपी आलोक कुमार, सहरसा सदर थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के साथ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन किया।
वहीं गोलीबारी की घटनाएं को लेकर परिजन के बयान अनुसार उद्भेदन करते हुए। महज़ चार घंटे में 01. मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी आलोक कुमार ने मीडिया को जानकारी दिया।

डीएसपी ने बताया कि मृतक का नाम मो. शमशेर था। जिसके बाद पिता के आवेदन पर एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित किया गया। जिसमें मो. असलम नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से देसी पिस्टल और कार जब्त किया गया है.

डीएसपी ने बताया कि मृतक की मां और आरोपी की सौतेली मां के बीच विवाद चल रहा था। साथ ही पारिवारिक झगड़ा भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पुराने अपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

01. मोहम्मद असलम पिता साहिद साकिन सुलिन्दाबाद वार्ड नंबर 06 सदर थाना सहरसा।

बरामदगी:-

01. देसी पिस्टल -01( घटना में प्रयुक्त)

02. बलेनो कार-01

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी:-

01. अजीत कुमार साइबर डीएसपी सहरसा।

02. पु0नि0 -सह-थानाध्यक्ष, सुबोध कुमार, सदर सहरसा।

03 जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी।

एवं अन्य सदर थाना सहरसा के पुलिस कर्मी।