Saharsa:- गणतंत्र दिवस पर हर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र। - Bihar City News

Breaking News

Thursday, January 23, 2025

Saharsa:- गणतंत्र दिवस पर हर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र।

      ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

                    गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिहार पुलिस द्वारा विशेष तैयारी की गई है। बिहार पुलिस ने बुधवार को बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में कई स्थानों पर विशेष समारोह आयोजित किये जाने हैं। इन समारोहों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों सहित काफी अधिक संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित होते है। गणतंत्र दिवस के इन समारोहों के सुरक्षित आयोजन को लेकर बिहार पुलिस सजग है। 
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था के सफल संधारण को सुनिश्चित करने हेतु बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि व्यवस्था प्रभाग द्वारा सभी पुलिस क्षेत्रों / जिलों के क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/उप-महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस मुख्यालय के संबंधित प्रभागों / इकाईयों के वरीय पदाधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर व्यापक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं.
समन्वय/सुरक्षा/विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बलों की प्रतिनियुक्ति :-

• सुरक्षा संबंधी तैयारियों के लिए जिला प्रशासन के समन्वय से समन्वय बैठक किया जाना। 

• पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति 

• समारोह स्थल पर दर्शक दीर्घा में उपस्थित व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर निगरानी रखने हेतु पर्याप्त संख्या में सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति 

• समारोह स्थल पर आने वाली महिलाओं की गतिविधि पर निगरानी रखने हेतु पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति 

• कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास, प्रतिनियुक्त बलों की ब्रीफिंग एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया जाना 

• प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों / कर्मियों की पहचान हेतु सीरियल कलर पास निर्गत किया जाना