Saharsa,Patarghat :- हथियार दिखा युवक से बदमाशों ने छीनी बाइक। - Bihar City News

Breaking News

Monday, December 9, 2024

Saharsa,Patarghat :- हथियार दिखा युवक से बदमाशों ने छीनी बाइक।

   ब्यूरो रिपोर्ट /सनातन कुमार

  पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत पामा में बदमाशों ने महज दो सप्ताह के अंदर तीन  लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दिया है। शनिवार की देर शाम पामा वार्ड 11 निवासी फुलचंद मंडल के पुत्र आशीष कुमार  रैशना बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। पामा बाढ़ आश्रय स्थल के समीप पक्की सड़क पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक छिनतई कर भागने में सफल रहा। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने चचेरा भाई ब्रजेश कुमार पिता रघु मंडल का हीरो स्पलेंडर प्लस बीआर 43 एबी 0667 बाइक से शनिवार को सब्जी लाने के लिए रैशना बाजार गया था। शाम में सब्जी लेकर घर लौटने के दौरान पामा बाढ़ आश्रय स्थल के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर घेर लिया। हथियार का भय दिखाते बाइक छिनतई कर भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना पस्तपार और संबंधित थाना पतरघट को दिया। घटना स्थल पूर्व से सीमा विवाद लेकर उलझा रहता है। जानकारी मिलते ही पस्तपार थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव मौके पर पहुंच कर जानकारी लिया। जिसके बाद पतरघट थाना के पुअनि दयानंद सिंह भी पुलिस बल साथ घटना स्थल पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी लेते थाना पर आवदेन देने के लिए कहा। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बाइक छिनतई मामले में कार्रवाई जारी है। पीड़ित का आवेदन अप्राप्त है। एक लाख छिनतई में दो अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। का उदभेदन में सफलता मिली है। खस्सी व्यापारी कांड में कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों ने कहा नियमित गस्ती नहीं होने पर इस तरह का घटना की संभावना बनी रहेगी।