SAHARSA/PATARGHAT:- बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री पहुंचे पस्तपार स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से उनका स्वागत। - Bihar City News

Breaking News

Tuesday, June 16, 2026

SAHARSA/PATARGHAT:- बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री पहुंचे पस्तपार स्थानीय लोगों ने किया गर्मजोशी से उनका स्वागत।

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

SAHARSA:- पतरघट प्रखंड के पस्तपार में आपदा प्रबंधन मंत्री सह स्थानीय विधायक रत्नेश सादा का अचानक आगमन, जनता ने किया भव्य स्वागत
पतरघट प्रखंड के पस्तपार गांव में आपदा प्रबंधन मंत्री सह स्थानीय विधायक रत्नेश सदा के अचानक आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। मंत्री के पहुंचते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान मंत्री रत्नेश सादा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, "मैं हमेशा आपके साथ हूं और क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।"
मौके पर डॉ. दीपक सिंह, शांति कार्तिक ग्लोबल स्कूल के प्रबंध निदेशक दीपांशु सिंह, बिहार सिटी न्यूज के संपादक चिरंजीव परमार उर्फ छोटू सिंह, पूर्व सरपंच विद्यानंद दास तथा प्रभात रंजन उर्फ नुनु सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने मंत्री के इस अचानक दौरे को क्षेत्र के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।