SAHARSA NEWS:- सहरसा में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से तीन बच्चे लापता: पुलिस से की शिकायत दर्ज, परिजन बरामदगी की गुहार लगाई - Bihar City News

Breaking News

Saturday, June 6, 2026

SAHARSA NEWS:- सहरसा में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल से तीन बच्चे लापता: पुलिस से की शिकायत दर्ज, परिजन बरामदगी की गुहार लगाई


SAHARSA NEWS:- सोनवर्षा राज स्थित काशनगर बाजार में एक प्राइवेट आवासीय विद्यालय के हॉस्टल से गुरुवार सुबह तीन छात्र लापता हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, और लापता छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने काशनगर थाना में बच्चों की  बरामदगी के लिए आवेदन दिया है।

यह घटना काशनगर बाजार स्थित कैरियर मेकर आवासीय विद्यालय में हुई। बताया गया है कि तीनों छात्र 4 जून की सुबह अचानक हॉस्टल से गायब हो गए। विद्यालय के डायरेक्टर विजय भगत ने इसकी जानकारी बच्चों के परिजनों को दी।

लापता छात्र 
लापता छात्रों में काशनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विजय यादव के पुत्र आदित्य कुमार, मंगनवा गांव निवासी राकेश मुखिया के पुत्र शिवम कुमार (12 वर्ष) और बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार गांव निवासी उमेश मंडल के पुत्र नीरज कुमार (14 वर्ष) शामिल हैं।

ये तीनों छात्र पिछले तीन वर्षों से कैरियर मेकर आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनका अचानक गायब हो जाना सभी के लिए चिंता का विषय बन गया है।

सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका। आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की गई, मगर अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में तीनों छात्रों को एक साथ हॉस्टल से बाहर जाते हुए देखा गया है, हालांकि वे किस दिशा में गए, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।