KISHANGANJ NEWS:- 18 लाख की स्मैक 10 मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार - Bihar City News

Breaking News

Sunday, June 7, 2026

KISHANGANJ NEWS:- 18 लाख की स्मैक 10 मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

      KISHANKANJ NEWS:किशनगंज में पुलिस की नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. एएनटीएफ टीम ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 88.23 ग्राम स्मैक 11,670 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया।

SP संतोष कुमार ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सद्दाम अंसारी, उम्र 34 वर्ष, पिता अनवारूल हक, निवासी लोहागाड़ा इस्मत टोला, वार्ड न. पांच थाना बहादुरगंज के रूप में हुई है. SP संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सद्दाम अंसारी अपने घर में अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री कर रहा है.
सूचना के सत्यापन के लिए एसपी के निर्देशन में एसडीपीओ 1 के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम ने आरोपित के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान 88.23 ग्राम स्मैक, नकदी और 10 मोबाइल बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपित ने कबूल किया कि वह घर में स्मैक का भंडारण कर खरीद-बिक्री करता था.

पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों और बरामद स्मैक के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है. तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति को भी नियमानुसार जब्त किया जाएगा. इस संबंध में बहादुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. SP संतोष कुमार ने कहा कि मादक पदार्थ के खिलाफ किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान जारी रहेगा.