MADHUBANI NEWS:-बिहार सरकार मंत्री के काफिले पर है हमले का साजिशकर्ता हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने 10 थानों की फोर्स के साथ किया 7 आरोपी को गिरफ्तार। - Bihar City News

Breaking News

Sunday, June 7, 2026

MADHUBANI NEWS:-बिहार सरकार मंत्री के काफिले पर है हमले का साजिशकर्ता हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने 10 थानों की फोर्स के साथ किया 7 आरोपी को गिरफ्तार।

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

MADHUBANI। खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में मंत्री अरुण शंकर के काफिले पर हुए हमले और हिंसक बवाल के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि घटना के बाद चलाए गए विशेष अभियान में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया , जिनमें मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सुनील कुमार सिंह भी शामिल है। 

SP ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार देर रात सदर SDM, चार SDPO तथा दस थानों की पुलिस टीम के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। रात 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान ठाहर एवं उसके आसपास के गांवों में एक साथ सर्च अभियान। 
चले अभियान में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। 

सुनियोजित साजिश 
SP योगेन्द्र कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में घटना पूरी तरह सुनियोजित साजिश का हो सकता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपित सुनील कुमार सिंह पर भीड़ को भड़काने तथा मंत्री के आगमन की सूचना देना लोगों को संगठित करने का आरोप है। 

पुलिस को मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। SP के अनुसार छापेमारी के दौरान आरोपि के पास से छह मोबाइल फोन, लाठी-डंडे, पेट्रोल और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

कॉल रिकॉर्ड की भी जांच हो रही है 
बरामद मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, जिससे घटना के पीछे सक्रिय लोगों और संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके। SP योगेन्द्र कुमार ने बताया है कि युवक की मौत के बाद उत्पन्न जनाक्रोश का लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को भड़काने का प्रयास किया। 

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। ज्ञात हो कि ठाहर गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश था। इसी बीच मंत्री अरुण शंकर पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे। 

घटना के बाद इलाके में तनाव 
आरोप है कि इसी दौरान उग्र भीड़ ने काफिले को घेर लिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। SP योगेन्द्र कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।