BEGUSARAI NEWS:-बिहार में दो स्‍कॉर्प‍ियो की आमने-सामने की टक्‍कर; तीन दोस्‍तों की मौत, 9 घायल - Bihar City News

Breaking News

Monday, June 29, 2026

BEGUSARAI NEWS:-बिहार में दो स्‍कॉर्प‍ियो की आमने-सामने की टक्‍कर; तीन दोस्‍तों की मौत, 9 घायल

     ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के समीप एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों पर सवार 9 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी हिमांशु कुमार, सनी कुमार और ऋषभ कुमार के रूप में हुई है.वहीं इसी स्कॉर्पियो में सवार रूपेश कुमार, करण कुमार और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, पोखरिया के छह युवक स्कॉर्पियो से सिमरिया गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे. स्नान के बाद जन्मदिन मनाने की भी योजना थी.लेकिन अंग्रेजी ढाला के पास सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.दूसरी स्कॉर्पियो बखरी थाना क्षेत्र से विनोदपुर बारात लेकर जा रही थी. इस वाहन पर सवार विकास कुमार, राजा कुमार, प्रियांशु कुमार, लक्ष्मण कुमार, प्रिंस कुमार और ज्योतिष कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. हादसे की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं दूसरे स्कॉर्पियो पर सवार नौ लोगों के घायल होने की सूचना है. जिसमें से स्कॉर्पियो चालक राजा कुमार की मौत हो गई. राजा परिहारा थाना क्षेत्र के राटन गांव का रहने वाला था. परिजन उसकी लाश को लेकर घर लेकर चल जाने की बात कही जा रही है. हालांकि राजा के मौत मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.