PURNIA NEWS:- मस्जिद के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार - Bihar City News

Breaking News

Saturday, May 23, 2026

PURNIA NEWS:- मस्जिद के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    ब्यूरो रिपोर्ट/हरिनंदन कुमार

पूर्णिया जिले के बैसा थाना क्षेत्र में मस्जिद के बाहर से चोरी हुई बाइक मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में रौटा थाना पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, भवानीपुर पंचायत के गेरूवा निवासी अरसद अंसारी ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि 20 मार्च 2026 को वह अपनी ब्लू रंग की होंडा एसपी बाइक से रौटा हाईस्कूल के पीछे स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। उन्होंने बाइक को मस्जिद के बाहर हैंडल लॉक कर खड़ा किया था। नमाज अदा कर बाहर निकलने पर बाइक गायब मिली।
काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला तो बाद में सूचना मिली कि बेलगच्छी निवासी रहमत अली ने बाइक चोरी कर कहीं छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती रात करीब आठ बजे दास पुल के समीप छापेमारी की। इस दौरान आरोपी रहमत अली को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।