Muzaffarpur News:- मुशहरी ज़मीन कारोबारी प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इलाके में मचा हड़कंप - Bihar City News

Breaking News

Wednesday, May 20, 2026

Muzaffarpur News:- मुशहरी ज़मीन कारोबारी प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े बेख़ौफ़ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इलाके में मचा हड़कंप


मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक जमीन कारोबारी अंकित कुमार की पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को चुनौती देते हुए शातिर बदमाशों ने जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक अंकित कुमार जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था।

मूल रूप से वैशाली के महुआ का निवासी था। मुशहरी में ननिहाल में रहता था। गोली युवक के सिर समेत कई जगहों पर लगी है। पांच गोली मारे जाने की बात सामने आई है। 

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। सूचना मिलने पर मुशहरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था मृतक

सिटी एसपी ने कहा कि गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई है। पांच राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घायल युवक अंकित कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के मुहआ का निवासी था। वर्तमान में वह मुशहरी इलाके में ननिहाल में रहता था। 
पुलिस का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। जमीन विवाद में ही बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात बताई जा रही है। आसपास में लगे सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।