SAHARSA: सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: रफ्तार की कहर ने 7 वर्षीय बच्ची की लेली जान— 7 लोग घायल। - Bihar City News

Breaking News

Friday, November 21, 2025

SAHARSA: सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: रफ्तार की कहर ने 7 वर्षीय बच्ची की लेली जान— 7 लोग घायल।

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र स्थित रहुआ चौक के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृत बच्ची की पहचान लवली आनंद पथ निवासी कौशल कुमार की पुत्री अदिति कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल यात्रियों में निशिकांत झा,आभा झा, उर्मिला देवी,मुन्ना झा, नेहा झा, अनुराग कुमार और आराध्या कुमारी शामिल हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को टेंपो से निकालकर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने घायलों की उपचार कर घर भेज दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मासूम अदिति के निधन से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है। वहीं, पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लगातार बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की वजह से इस क्षेत्र में दुर्घटनाएँ आम हो गई हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।