Bihar City News/Madhepura:- में लव मैरिज के बाद महिला की हत्या, ससुराल के दरवाजे पर जलाया शव। - Bihar City News

Breaking News

Friday, January 31, 2025

Bihar City News/Madhepura:- में लव मैरिज के बाद महिला की हत्या, ससुराल के दरवाजे पर जलाया शव।

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

         प्रेम-विवाह के छह माह बाद ही अंजली की हत्या कर शव को बगीचे में गाड़ दिया गया था, उसके ननिहाल पक्ष के          लोगों ने बुधवार रात को ससुराल के सामने ही अंतिम संस्कार  कर दिया गया। अंजली का दाह-संस्कार बैजनाथपुर में ससुराल के दरवाजे पर किया गया। अंजली के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी थी। वह ननिहाल में पली-बढ़ी थी। 
           बिहारीगंज थाना क्षेत्र में तुलसिया मुस्लिम टोला के समीप सुनसान सागवान बगान में अंजली के शव को दफन किया गया था। मृतका के नाना गुरु प्रसाद मल्लाह ने अपनी                                    नतनी को मुखाग्नि दी। जानकारी के अनुसार  बिहारीगंज थाना क्षेत्र की राजगंज पंचायत के अंतर्गत बैजनाथपुर वार्ड संख्या दो निवासी राजेंद्र मल्लाह के पुत्र मिथिलेश मल्लाह ने छह माह पूर्व प्रेम-संबंध में अंजली से शादी की थी।
इस विवाह से मिथिलेश के स्वजन नाराज चल रहे थे। समझौते के बाद मिथिलेश अंजली को बैजनाथपुर ले आया। 16 जनवरी को अंजली के ससुराल वालों ने अफवाह फैला दी कि अंजली घर से भाग गई है। सूचना बिहारीगंज थाने को भी दी गई। इस बीच 27 जनवरी को बगीचे में शव के पैरे का अंगूठा ग्रामीणों ने जमीन से बाहर निकला देखा। पुलिस ने शव निकाला तो वह अंजली का निकला।
इसके बाद अंजली की मौसी पिंकी देवी के आवेदन पर केस किया गया। अंजली पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति के भाई अरविंद मल्लाह को गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद एक दर्जन से अधिक लोग घर छोड़कर फरार हैं। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
                                  अंजली 

            शव को छुपाने पर समाज के लोगों ने की निन्दा
अंजली की हत्या कर ससुराल पक्षों द्वारा बोरी में बांधकर सुनसान सागवान बगान में गड्ढे में डालकर मिट्टी भरकर साक्ष्य छुपाने के प्रयास करने की निन्दा गांववासी कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना समाज को कलंकित करता है। समाज के लोग इस घटना पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहते हैं कि विवाहिता की जीवनलीला समाप्त करने वाले दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले , लेकिन मृतका के ननिहाल पक्षों को शव दरवाजे की जगह घर के पीछे अंतिम संस्कार करना चाहिए था। काफी दुखद घटना होने के कारण हमलोग कुछ भी नहीं बोल सके।
हालांकि, इस मामले में पुलिस ने मृतक के पति के भाई नामजद अरविन्द मल्लाह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोग नामजद अभियुक्त हैं। जिसमें सभी लोग घर छोड़कर फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन प्रयास कर रही हैं।
थानाध्यक्ष अमित रंजन का कहना है कि नामजदों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।