सहरसा में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने चेहलुम मेला देखकर लौट रहे एक परिवार पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में परिवार के 3 बच्चों को गोली लगी है। सभी की हालत गंभीर है। घायलों में 2 लड़कियां और लड़का है। जिनकी पहचान मो. हुशेन, मुस्कान खातून, और साईबा के रूप में हुई है।
घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव वार्ड नं 7 की है। फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। जिसका आरोप पीड़ित परिवार ने अपने पड़ोसी पर लगाया है।
मेला देखकर लौट रहे थे
जख्मी हुशेन ने बताया, 'हम लोग चेहलुम का मेला देखने गए थे, तभी एक आदमी खिड़की के पास बैठा हुआ था। मोबाइल से बात करते हुए 2 लोग मेरे पीछे आए। इसके बाद उन लोगों ने फायरिंग कर दी।'
घायलों में दो लड़की एक लड़का है। तीनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर बच्चों पर फायरिंग की गई। - Dainik Bhaskar
घायलों में दो लड़की एक लड़का है। तीनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर बच्चों पर फायरिंग की गई।
पैर में लगी गोली
दूसरी जख्मी बच्ची मुस्कान ने बताया, 'हम लोग सबेला से मेला देखकर आ रहे थे, उसी दौरान हम लोगों पर गोलीबारी की गई है। जिसमें मेरे पैर में गोली लग गई, जिसके बाद मैं बेहोश हो गई।'
पड़ोसी ने की फायरिंग
परिजन मोहम्मद अफसर ने बताया, 'कुछ दिन पहले उनके पड़ोसी के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। जिसे लेकर मुझे लगातार धमकी दी जा रही थी। मुझे कहा जाता था कि केस उठा लो नहीं तो जान मार देंगे।
वहीं मंगलवार की रात मेला देखकर अपने परिवार के साथ लौट रहा था तो मेरे पड़ोसी साहेब ने मेरे परिवार पर गोलीबारी कर दी।'
बच्चों को गोली लगने के बाद घर के दूसरे सदस्य परेशान हैं। उन्होंने पड़ोस के ही साहेब पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
तीन बच्चों को लगी गोली
बनमा इटहरी थानां अध्य्क्ष ज्योतिष कुमार ने बताया, 'रात करीब दो बजे के गोलीबारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद सभी घायलों को जिले के ही बख्तियारपुर प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इस घटना में तीन बच्चों को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।'