MADHEPURA:- अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में तस्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार। - Bihar City News

Breaking News

Monday, August 26, 2024

MADHEPURA:- अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में तस्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

 संवाद सूत्र/सनातन कुमार

मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तस्कर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष गोपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एससी-एसटी मामले में फरार चल रहे अभियुक्त चंदर यादव व फुलटेन मेहता अपने घर जोरबरगंज में छुपे हुए हैं। थाना के एसआई दीनानाथ सिंह और एसआई सकलदेव कुमार पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी कर चंदर यादव और फूलटेन मेहता को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, थाना क्षेत्र के रहटा वार्ड-9 में छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर धीरज कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार उक्त तस्कर पूर्णिया के बड़हड़ा कोठी थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड निवासी बताया गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।