होशियार, खगड़िया रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड टीम से भी चेकिंग हुआ
बरौनी के सहायक सुरक्षा आयुक्त गोकुल सोनाने ने चेकिंग के साथ निरीक्षण भी किया
पुलिस के कार्यों में रेल यात्री करें सहयोग - गोकुल सोनाने, सहायक सुरक्षा आयुक्त
ANA/S.K.Verma
खगड़िया (बिहार)। देखो भाई, खगड़िया रेलवे जंक्शन पर आओ तो संभल कर आओ। प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ यात्रा नहीं करो। नशीले पदार्थों का सेवन कदापि नहीं करो। बिहार में शरण बंदी है। चोरी छिपे शराब न तो पीओ और न ही यात्रा के साथ ले जाओ। स्मैकर्स भी होश में आ जाओ।और हां, रेलवे की पारी संपत्तियों पर तो बुरी नज़र रखो ही नहीं। चुराने का तो भरसक प्रयास भी नहीं करना। जानते हो मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि खगड़िया रेलवे जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म, यार्ड, अहाते और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार राम काफ़ी सक्रिय हैं। इनकी पैनी नज़र चप्पे चप्पे पर रहती है। कड़ी चेकिंग भी होती रहती है। अक्सर असामाजिक तत्वों, अपराधियों की गिरफ्तारियां भी होती रहती है। इनके कार्यकलाप से रेल यात्री तो खुश हैं ही। इनके उच्चस्थ पदाधिकारी भी इनके कार्य कलापों की तारीफ किया करते हैं और इन्हें विभागीय सहयोग भी किया करते हैं। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से आम लोगों के लिए कही। आगे उन्होंने कहा इसी कड़ी में सहायक सुरक्षा आयुक्त (बरौनी) गोकुल सोनाने के साथ डॉग स्क्वायड टीम, बरौनी से खगड़िया पहुंची। निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ अरविन्द कुमार राम के साथ साथ सुरक्षा आयुक्त गोकुल सोनाने ने डॉग स्क्वायड टीम को लेकर खगड़िया स्टेशन एवं यार्ड में चेकिंग अभियान चलाया। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने खगड़िया जंक्शन का निरीक्षण भी किया। सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी सहायक सुरक्षा आयुक्त ने प्रभारी इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार राम को दिया। मौक़े पर स्टेशन परिसर में बरौनी के सहायक सुरक्षा आयुक्त गोकुल सोनाने ने इस मीडिया से कहा हमारी प्राथमिकता है हर हाल में रेल यात्रियों की सुरक्षा। इसको लेकर हमारे आरपीएफ के जवान हमेशा मुस्तैद रहते हैं। समय समय पर मैं खुद आता हूं, मुआयना करता हूं, फीडबैक लेता हूं, अपराधियों पर नकेल कसने का गुर सिखाता हूं और आवश्यक निर्देश भी देता हूं। आगे उन्होंने कहा अभी इस स्टेशन की हालात अच्छे हैं। आरपीएफ के सभी कर्मी वफादारी से अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा रेल यात्रियों से हमारी अपील है कि आरपीएफ कर्मी एवं पुलिस के कार्यों में अपेक्षित सहयोग अवश्य करें।