बक्सर के समाज सेवी गोविन्द जायसवाल को कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने किया सम्मानित
देश में भ्रमण कर समाज को संगठित करने में मस्त हैं गोविन्द जायसवाल - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन
ANA/Indu Prabha
खगड़िया ( बिहार)। महिला विकास सेवा संस्थान के संस्थापक सह संयोजक एवं जायसवाल क्लब के बिहार प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द जायसवाल (बक्सर निवासी) का कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में डॉ वर्मा ने कहा कलवार समाज में गोविन्द जायसवाल जैसी हस्ती का पैदा होना बड़े गर्व की बात है। समाज में आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े लोगों के कल्याण हेतु सिर्फ बिहार राज्य ही नहीं देश के कोने कोने में भ्रमण कर लोगों को आपस में जोड़ते हैं। संगठन को मजबूत करने को जागरूक करते हैं। विवाह योग्य लड़के लड़कियों की जानकारी उपलब्ध कराकर शादियां भी तय कराते हैं, जो महान पुण्य का कार्य है। आगे डॉ वर्मा ने कहा गोविन्द जायसवाल अपने अल्प साधनों के बावजूद समाज हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे समाज सेवी को कलवार सेवक समाज की तरफ से सम्मानित भी किया गया। गोविन्द जायसवाल ने खगड़िया के अन्य कलवार बंधुओं से भी मुलाकात किया, जिनमें महिला विकास सेवा संस्थान की संरक्षिका मधुबाला प्रमुख हैं। कलवार सेवक समाज कार्यालय में गोविन्द जायसवाल के पसंदीदा लिट्टी चोखा का कार्यक्रम भी रखा गया, जो काफ़ी स्वादिष्ट था। गोविन्द जायसवाल ने मीडिया से कहा समाज को संगठित करने के लिए त्याग और तपस्या की जरुरत होती है। मैं अपने धुन में कार्य कर रहा हूं और अग्रसर हो रहा हूं , जो समाज के हर वर्गों से मिली सहयोग का ही प्रतिफल है।