SUPAUL NEWS:- सुपौल के वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी। - Bihar City News

Breaking News

Sunday, June 14, 2026

SUPAUL NEWS:- सुपौल के वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी।

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

सुपौल: वीरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या-5 में रविवार दोपहर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड संख्या-3 निवासी गोपाल मंडल के 32 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार मंडल के रूप में हुई है।

विवाद का कारण पैसों का लेन देन 
5 हजार रुपए की लेनदेन विवाद में युवक की पेट और माथे में पांच राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी। युवक एक दुकान में बैठकर भूजा-पकौड़ी का नाश्ता कर रहा था।
इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश आए, और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार और वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सुपौल SP शरथ आर.एस ने कहा कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है। जल्दी ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना का पूरा मामला क्या है?
मृतक मिथिलेश मंडल की शादी 8 साल पहले हुई थी। वह दो बच्चों का पिता था। उसका एक बेटा 7 साल का, वहीं दूसरा 5 साल का था। मृतक राज मिस्त्री का काम कर घर का पालन-पोषण करता था।
वहीं जिन लोगों ने हत्या की है, नशा करोबारी थे। ग्रामीण राम प्रवेश के अनुसार मृतक ने आरोपी से पांच हजार रुपए लिए थे, जिसे लौटाने में देरी कर रहा था।
इसी कारण रविवार दोपहर उसकी रेकी कर दुकान में नाश्ते के दौरान पांच राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग से अपराधी आए थे 
आंखों देखी राम प्रवेश के अनुसार, अपराधी इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग की ओर से आए थे। उन्होंने मिथिलेश पर करीब पांच राउंड फायरिंग की। गोली उसके माथे और पेट में लगी,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से वीरपुर की ओर फरार हो गए।
वहीं मृतक के भाई राज कुमार मंडल ने गांव के ही अर्जुन मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है।

सभी साक्ष्यों पर पुलिस गहन जांच कर रही SP सरथ आर एस ने कहा कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट  के बाद गोली लगने की संख्या और अन्य कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।