SAHARSA NEWS:- सहरसा में गाड़ी पार्किंग विवाद से हिंसा, पत्थर और गिट्टी से हमला ;दहलान चौक पर हंगामा, पुलिस के सामने भी हिंसक टकराव - Bihar City News

Breaking News

Sunday, May 31, 2026

SAHARSA NEWS:- सहरसा में गाड़ी पार्किंग विवाद से हिंसा, पत्थर और गिट्टी से हमला ;दहलान चौक पर हंगामा, पुलिस के सामने भी हिंसक टकराव


सहरसा। दहलान चौक पर रविवार की शाम वाहन लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और हंगामे से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

दुकान के पास वाहन पार्किंग करने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, कुछ युवक दहलान चौक स्थित सोनू-मोनू सिंघाड़ा दुकान के समीप वाहन लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर दुकान संचालक और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला सामान्य विवाद तक सीमित


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के युवकों ने अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


दोनों पक्षों में जमकर हुआ हंगामा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर आसपास के दुकानदार भी एकजुट हो गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर हंगामा 


इस दौरान गिट्टी और पत्थर भी चलने लगे, जिससे बाजार क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस की मौजूदगी के बाद माहौल सामान्य हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक वाहन भी बरामद किया है। बरामद वाहन को थाना लाकर जांच शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

सदर थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि वाहन लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।


उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक वाहन बरामद किया गया है। वाहन के नंबर के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि विवाद में शामिल लोगों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।