Saharsa:- पस्तपार थाना परिसर में पुलिस पब्लिक की परिसीमन को ले बैठक आयोजित। - Bihar City News

Breaking News

Tuesday, December 24, 2024

Saharsa:- पस्तपार थाना परिसर में पुलिस पब्लिक की परिसीमन को ले बैठक आयोजित।

    ब्यूरो रिपोर्ट /सनातन कुमार

                        पस्तपार थाना परिसर में आज पुलिस पब्लिक की। परिसिमन को लेकर बैठकआयोजित किया गया। जिसमें थाना का परिसिमन की जानकारी दी गई।बैठक की अध्यक्षता करते थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि पहले दो पंचायत का थाना था। अब पतरघट थाना क्षेत्र से दो पंचायत पामा किशनपुर परिसिमन के द्वारा पस्तपार थाना में सामिल किया गया है। बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता सहित राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पामा एवं किशनपुर पंचायत शामिल होने से चार पंचायत का थाना हुआ है। उन्होंने बढ़ते अपराध, शराब, स्मैक, एवं घरेलू विवाद सहित अन्य विषयों पर अंकुश लगाने के बारे में चर्चा किया। साथ ही क्राइम हॉटस्पॉट जगहों को चिन्हित कर वहां पर विशेष रूप से पुलिसिंग को सक्रिय किये जाने का लोगों को भरोसा दिलाया। पतरघट थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि
 अपराधिक घटना को रोक नहीं सकते लेकिन उसका उदभेदन कर कार्रवाई करना उनकी जबावदेही है। जनप्रतिनिधि के साथ साथ अन्य लोगों ने कहा कि अपराधिक घटनाओं में इन दिनों हो रहें बढ़ोत्तरी, शराब कारोबारी के बीच हो रहे पुलिस का खौफ समाप्त, कॉरेक्स स्मैक व अन्य नशा की चपेट में आ रहे युवाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत बताया। तथा पुलिस पदाधिकारीयों से इन समस्याओं का समाधान की ओर ध्यान आकृष्ट किया। बैठक में पुलिस पदाधिकारी के आलावे जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थें।