मुंबई में बाबा सिद्दी की हत्या पर बिहार की राजनीति में सियासी हलचल । - Bihar City News

Breaking News

Monday, October 14, 2024

मुंबई में बाबा सिद्दी की हत्या पर बिहार की राजनीति में सियासी हलचल ।

.                                संवाद सूत्र/सनातन कुमार

                                पप्पू यादव ने अपने ट्वीट में कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर कहा कि यह देश है या हिजड़ों की फौज,जहां एक अपराधी जेल में बैठकर लोगों की हत्या करवा रहा है और पूरा सिस्टम मूकदर्शक बना हुआ है। उनके इस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। उबाल आ गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव काफी कड़े शब्दों में आपत्ति जताई है और उन्होंने कह दिया कि वे 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क को खत्म कर सकते हैं।                                     
                           मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि बिहार की राजनीति को भी गरमा दिया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की बात कही है। पप्पू यादव ने X पर दो ट्वीट्स किए, जिनमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई और उसके आपराधिक गिरोह को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर कानून अनुमति दे तो मैं 24 घंटे में इस दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।           *बिहार का बेटा बताया बाबा सिद्दीकी को* 
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में बाबा सिद्दीकी को बिहार का बेटा कहा और इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि बाबा सिद्दीकी मूल रूप से बिहार के थे और मुंबई में जाकर उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। इस संदर्भ में उन्होंने महाराष्ट्र में हो रही हत्याओं और अपराधों पर भी सवाल उठाए और इसे ‘महाजंगलराज’ की संज्ञा दी। पप्पू यादव ने कहा कि पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या, फिर करणी सेना के मुखिया की हत्या और अब बाबा सिद्दीकी जैसे राजनेता की हत्या से यह साफ हो गया है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची।