SAHARSA:-देवर ने गर्भवती भाभी को नोंचा, मुंह और गले में कपड़ा बांधकर हत्या, मास्टरमाइंड निकला पति - Bihar City News

Breaking News

Thursday, June 6, 2024

SAHARSA:-देवर ने गर्भवती भाभी को नोंचा, मुंह और गले में कपड़ा बांधकर हत्या, मास्टरमाइंड निकला पति

 संवाद सूत्र/सनातन कुमार

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के सहरसा से आई है। यहां पर एक शख्स ने अपनी गर्भवती भाभी को हवस का शिकार बनाया। भाभी दर्द से चीखती रही, बावजूद हवस की आग में अंधे देवर का दिल नहीं पिघला। उसने अपनी भाभी के साथ बलात्कार के दौरान कई बार उसके शरीर को दांतों से काटा।

इसके बाद जब वह बेसुध हो गई तो उसका गला घोंटकर उसे मार डाला और मौके से फरार हो गया। गर्भवती महिला का पति उस वक्त घर पर नहीं था। यहां बताते चले कि पुलिस ने इस हत्याकांड को महज कुछ घंटों में ही सुलझा लिया। पुलिस ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी करने वाली बात यह है कि गर्भवती महिला की मौत के पीछे कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पति था।

पति ने अपनी पत्नी की मौत की साजिश रची। जिसमें उसके छोटे भाई ने साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान आरोपी सिपाही मिलन कुमार और उसके भाई सुमित कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मिलन कुमार की लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी कैमूर में लगी थी।


पति ने क्यों रची मौत की साजिश

खबरों के अनुसार, आरोपी मिलन कुमार की अपनी पत्नी के साथ अकसर झगड़ा होता था। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर मिलन कुमार ने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

उसने घटना को इस तरह अंजाम दिलवाया कि कोई उस पर शक न करें। जिस वक्त घर से बाहर चुनाव ड्यूटी में था, इसी दौरान उसने अपने छोटे भाई को हत्या करने के लिए भेजा। जिससे पुलिस का शक उस पर न जाए। 


पुलिस ने क्या बताया

सहरसा पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की लाश मिली। महिला की पहचान वर्षा कुमारी के तौर पर हुई। उसके शरीर पर कई जख्म थे। गले में दुपट्टा, मुंह में कपड़ा बंधा था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें सिपाही का भाई दिखाई दिया। इसके बाद सिपाही से पूछताछ की तो दोनों ने सारे राज खोल दिए। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के साथ किसी का संबंध हैं। जिससे अक्सर झगड़ा होता था। इसी से तंग आकर हत्या की साजिश रची।