MADHEPURA:डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष फिर बने सुरेंद्र प्रसाद मंडल - Bihar City News

Breaking News

Tuesday, November 21, 2023

MADHEPURA:डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष फिर बने सुरेंद्र प्रसाद मंडल

डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष फिर बने सुरेंद्र प्रसाद मंडल


रामानंद कुमार की रिर्पोट 



(घैलाढ़) ग्वालपाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में जिला कार्यकारणी बैठक रखा गया। जिसमे घैलाढ़ प्रखंड के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्व सम्मति से करवाया गया। यह बैठक निर्वाची पदाधिकारी श्री जवाहर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष,पद के लिए कैंडिडेट ने अपना प्रस्ताव रखा। जिस पर फिर से सभी ने पूर्व के प्रखंड अध्यक्ष के बारे में सहमति जताया। जिस पर प्रखंड अध्यक्ष के अध्यक्ष पद श्री सुरेन्द्र मंडल जी, उपाध्यक्ष सोनू कुमार, सचिव डेजी कुमारी,कोषाध्यक्ष श्री अरुण कुमार, इस संगठन के संगठन मंत्री में विद्या शंकर बिहारी, सह मंत्री सीता देवी को  बैठक कर सभी डीलर ने आपसी सहमति से श्री सुरेंद्र प्रसाद मंडल को पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किए गए।वही हस्ताक्षर बना कर चुनाव कार्य संपन्न कराया।वही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुमारखंड प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष कुशेश्वर प्रसाद कौशिक, सिंघेश्वर प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह, मुरलीगंज प्रखंड अध्यक्ष चंद किशोर प्रसाद यादव एवं मधेपुरा कोषाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद, मधेपुरा सदर प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, रामेश्वर प्रसाद यादव,धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य डीलर लोग उपस्थित थे।