प्रखंड अध्यक्ष की मां के निधन से क्षेत्र में दोरी शोक की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट/ रामानंद कुमार मधेपुरा
मधेपुरा घैलाढ़ प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल के माता श्री मति अमला देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। छोटे पुत्र अमरेंद्र कुमार ने दी मुखाग्नि जानी-मानी हस्तियों ने किया अंतिम दर्शन अंतिम संस्कार में पहुंची जानी-मानी हस्तियां
अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही, राम जानकी ठाकुर बारी के बगल में स्थित घाट पर हुई, जहां पुत्र डॉक्टर अमरेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर स्व.अमला देवी के पूरे परिवार सहित कई राजनीतिक संगठन भी मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मंडल के माता अमला देवी जो 92 वर्ष का अंतिम दर्शन करने के लिए सुरेंद्र मंडल के स्थित आवास पर शहर की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थी, जिनमें भेलवा पंचायत के मुखिया परमेश्वरी यादव, अरविंद कुमार यादव,मठाही पंचायत के मुखिया नवीन कुमार यादव, संतोष कुमार राजा, संजीव कुमार, नीरज कुमार, अर्राहा, महुआ,दिघरा, पंचायत के मुखिया प्रेमजीत कुमार बबलू, पूर्व मुखिया गजेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य भवेश कुमार नयन, जयंती सिंह, पैक्स अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,डॉक्टर आर के पप्पु, डॉक्टर संजीव कुमार,डॉक्टर सुनील कुमार, हलधर यादव, हरिशंकर यादव,चंदन कुमार, दुर्गानंद कुमार,जिला ब्यूरो रामानंद कुमार, रंजीत कुमार , त्रिभुवन यादव, चंदन कुमार, उदय प्रकाश,चंदेश्वरी यादव, तिलानंद यादव, बेजु कुमार, छोटू कुमार, कृष्णनंदन,हरिनंदन जोगेंद्र यादव, कुमार किशोर यादव, सूर्यनंदन कुमार, ब्रह्मदेव यादव सहित कई लोग जन वितरण प्रणाली संघ घैलाढ़ के माता अमला देवी के निधन पर शोक जताया है।