KHAGARIA:खिचड़ी प्रसाद वितरण से बड़ी दुर्गा मंदिर में भीड़ बढ़ी, जायजा ले एसडीओ और एसडीपीओ ने अप्रत्याशित भीड़ कराया नियंत्रित - Bihar City News

Breaking News

Monday, October 23, 2023

KHAGARIA:खिचड़ी प्रसाद वितरण से बड़ी दुर्गा मंदिर में भीड़ बढ़ी, जायजा ले एसडीओ और एसडीपीओ ने अप्रत्याशित भीड़ कराया नियंत्रित

खिचड़ी प्रसाद वितरण से बड़ी दुर्गा मंदिर में भीड़ बढ़ी, जायजा ले एसडीओ और एसडीपीओ ने अप्रत्याशित भीड़ कराया नियंत्रित 

प्रतिनियुक्ति स्थल पर मुस्तैदी से तैनात थे कर्मी व पुलिस - अमित अनुराग, एसडीएम 

महिलाओं ने की डांडिया नृत्य और खिचड़ी प्रसाद वितरण में दिया भरपूर सहयोग

ANA/Ajay Verma 

खगड़िया (बिहार)। ज़िला मुख्यालय के बबुआगंज मुहल्ले में स्थित श्री बड़ी दुर्गा स्थान, बड़ी काली स्थान और छोटी काली स्थान में भक्तजनों की अपार भीड़ देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा कमिटी के सदस्यों के अलावा मंदिर परिसर में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों और फायर ब्रिगेड के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूजा पंडाल में खिचड़ी, खीर प्रसाद के रुप में भक्तजनों के बीच वितरण होने से कचरों का ढ़ेर लग गया। इसी भीड़ में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहमत अली का काफिला बबुआगंज पहुंचा। दोनों अधिकारियों ने मां दुर्गा के साथ साथ बड़ी काली मां और छोटी काली मां का दर्शन किया और क्षेत्र में अमन चैन और शान्ति की कामना किए। बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में एक तरफ महिलाएं पीले पीले परिधान में डांडिया नृत्य कर रही थी तो दूसरी तरफ महिलाओं की टीम खिचड़ी प्रसाद का वितरण करने में मशगूल थी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग के काफिले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार तथा कनीय अभियंता रौशन कुमार भी संग संग थे। दुर्गा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी प्रतिस्थापित किए गए। मौक़े पर उपस्थित मीडिया से सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने कहा मैंने कई मंदिरों और पूजा स्थल का मुआयना किया। मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बलों, होमगार्ड के जवानों तथा फायर ब्रिगेड के जवानों ने अपनी अपनी प्रतिनियुक स्थलों पर मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन किया। आगे उन्होंने कहा कहीं कहीं स्थिति नाजुक को देख कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया। रातों रात कुछ जगहों पर कचरों की सफाई भी की गई सफाई कर्मी थे रिक्की राउत। दुर्गा मंदिर परिसर में बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहमत अली की सक्रियता व तत्परता से दुर्गा पूजा मेले में किसी भी प्रकार की न तो अप्रिय घटना घटी और मनचलों की एक भी नहीं चली। इसी को लेकर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दोनों अधिकारियों को साधुवाद दिया। मेले में बच्चों को लुभा रहा था आकर्षक खिलौने और बैलून आदि। गोल गप्पे के ठेला के चारों तरफ ज्यादातर महिलाएं ही नजर आ रही थी। मेला में घूमने वाली महिलाओं से प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में पूछने पर मीडिया से कही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था थी। सिर्फ हल्का सा इशारा करते ही पुलिस तुरन्त एक्शन में आकर मनचले युवकों के हौसला को पस्त कर देते थे।