KHAGARIA:पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो सपना पाण्डेय ने स्कूल में बनाया पैड बैंक, छात्राओं को दी जानकारी - Bihar City News

Breaking News

Saturday, October 14, 2023

KHAGARIA:पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो सपना पाण्डेय ने स्कूल में बनाया पैड बैंक, छात्राओं को दी जानकारी

पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो सपना पाण्डेय ने स्कूल में बनाया पैड बैंक, छात्राओं को दी जानकारी 

ANA/Arvind Verma 

खगड़िया। इस प्रखंड अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाभगांव, रामनगर मठ में छठी, सातवीं और आठवीं की छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित जानकारियां पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो सपना पांडे ने दी। आगे उन्होंने स्वच्छता और पैड के व्यवहार और रख रखाव के बारे में विस्तार से बताया और पैड बैंक का निर्माण कराया गया जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं का भी सहयोग मिला। प्रधानाचार्य रोहित कुमार मिश्रा ने शपथ लिया की में एक सौ पैड की व्यवस्था अपने स्तर से करुंगा। सहयोग करने वाले शिक्षकों में संदीप पोद्दार, लक्ष्मी ठाकुर, जितेंद्र कुमार तथा संजीता कुमारी के नाम उल्लेखनीय है।