खगड़िया जिला संवाददाता रतुल कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
खगड़िया गुरुवार को बेलदौर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित गांधी इंटर विद्यालय के कला भवन में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा सेक्युलर के बैनर तले कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ता भाग लिए। बताते चलें कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर पार्टी को मजबूती करने को लेकर प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पदभार दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त बैठक की अध्यक्षता हिंदुस्तान अवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन सादा ने किया। उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष सरोज सादा के द्वारा बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन सादा, अलौली प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या सादा, चौथम प्रखंड अध्यक्ष शंभू राम, खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष मदन सादा एवं जिला सचिव चंदेश्वरी उर्फ नीतीश सादा, विवेकानंद उर्फ़ कमांडो सादा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कीर्तन मंडल, जिला सचिव उपेंद्र सादा को मनोनीत किया गया है। वही हिंदुस्तान अवाम मोर्चा सेक्युलर के जिला प्रधान महासचिव पंकज यादव ने बताया कि जो भी गरीब आदमी है जो लाचार व्यक्ति हैं जो साधन से वंचित हैं सरकार की योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंचती है तो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के हाथ मजबूत रहेगा तो गरीबों को लाभ मिलेगी। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में एकता दिखाना है। मौके पर रामचरित्र सादा, लालो सादा, मदन कुमार, संजीव कुमार, विवेकानंद सादा, हरी लाल शर्मा, बेचन सादा, कंचन सादा, रुदल सादा समेत दर्जनों कार्यकर्ता प्रखंड क्षेत्र के बैठक में मौजूद थे।